दुद्धी-सोनभद्र। रामलीला कमेटी की एक अति आवश्यक बैठक कमेटी के वरिष्ठ संरक्षक श्री श्याम नारायण प्रसाद आढ़ती जी के अध्यक्षता में दिनांक 04 फ़रवरी 2022 को आहुत की गई थी जिसमें रामलीला कमेटी के संरक्षक मंडल में वरिष्ठ संरक्षक श्री श्यामनारायण प्रसाद आढ़ती जी,संरक्षक श्री भोलानाथ आढ़ती जी, श्री दिनेश कुमार गुप्ता आढ़ती जी एवं नन्दलाल एडवोकेट जी उपस्थित रहे।
संरक्षक मण्डल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के बाबत संरक्षक मण्डल ने बताया कि इस अतिआवश्यक व महत्वपूर्ण बैठक में रामलीला कमेटी को (कार्यकारिणी) अपरिहार्य कारणों से तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
एवं नई कार्यकारिणी के गठन तक वर्तमान कार्यकारिणी का सभी प्रभार संरक्षक मण्डल में निहित किया गया है।







