दुद्धी : प्रभावी मतदाता सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा भाजपा की जीत निश्चित है,केवल अंतर बढ़ाना शेष

●प्रभावी मतदाता सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा भाजपा की जीत निश्चित है,केवल अंतर बढ़ाना शेष

 ●2 मार्च को प्रस्तावित,मोदी जी के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील

दुद्धी/ सोनभद्र:भाजपा मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम "प्रभावी मतदाता सम्मेलन" के तहत  क्षेत्र के प्रभावी लोगो को भाजपा के प्रति वोट कराने की गुर वक्ताओं द्वारा सिखाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयोग के उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने की। भाजपा के प्रमुख वक्ताओं के क्रम में मुख्य अतिथि कार्यक्रम अध्यक्ष सहित  दिनेश अग्रहरि संतोष शुक्ला अनिल गौतम मनोज मिश्रा राजन  चौधरी विपिन बिहारी।दिलीप पांडेय राम सुरेश कुशवाहा आदि ने संबोधन में कहा कि चुनाव की तिथि बहुत ही नजदीक है चुनाव हम जीत रहे है,अंतर इतना ज्यादा हो कि इतिहास बन जाए।प्रभावी मतदाता समाज में अच्छी पकड़ रखते है,हम इनका सम्मान करते है आप लोग डबल इंजन की सरकार को पुनः बनाने में अहम भूमिका निभाए ताकि प्रदेश से माफियों समाज को बाटने वाले जो गाय पालकों और गाय को क्षति पहुंचाने वाले को एक जुट करने का नाटक कर रहे है उन्हें जवाब मिल सके।भाजपा देश के सभी धर्मो व वर्गो की पार्टी है,यहां सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर आम नागरिकों की सेवा की जाती है।आज विश्व पटल पर प्रधान मंत्री की छवि कितना आगे है यह युक्रेन व रूस के बीच चल रहे युद्ध के दौरान आए बयानों से आप समझ सकते है।समाज का अंतिम वर्ग भी आज सरकार की योजनाओं से प्रभावित है उन्हें फ्री राशन आवास गैस जैसी तमाम योजनाएं दी जा रही है।वक्ताओं ने कहा कि प्रधान मंत्री का सम्भावित दौरा राबर्ट्स गंज में 2 मार्च को है,ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनावे।दुद्धी विधान सभा क्षेत्र में दिनेश लाल निरहुआ सहित अन्य स्टार प्रचारकों का आना तय है। कार्यक्रम का संचालन प्रेम नरायन ने किया।कार्यक्रम के दौरान मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू  रामेश्वर राय सुरेन्द्र सिंह अंजनी जायसवाल संजू तिवारी गोरख नाथ दीवान सिंह महफूज आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 मनीष जायसवाल सुधेश मौर्या नीलू खा  कुंदन कुमार