दुद्धी : अज्ञात कारणों से लगी कार में आग, बाल बाल बचा नन्ही जान ।

गाड़ी का शीशा तोड़कर अकेले बैठे बच्चे को एक युवक ने बाहर निकाला

और देखते ही देखते आग का गोला बन गयी सड़क पर खड़ी ह्युंडई वेन्यू कार

दुद्धी/ सोनभद्र| स्थानीय नगर पंचायत के अमवार रोड स्थित इंडियन बैंक शाखा अमवार के सामने सड़क पर खड़ी ह्युंडई की पेट्रोली वेन्यू कार में आज शाम 5 बजे गाड़ी के अंदर से धुआं निकलने लगा और आग किन लपटे उठने लगी ,ऐसा देख मौके पर मौजूद युवक ने कार में बैठे शीशा तोड़कर कार से बाहर निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया उधर देखते ही देखते कार आग का गोला बन गयी और 15 मिनट में सब कुछ जलकर खाक हो गया| कार से आग की ऊंची ऊंची लपटों को उठते देख दुद्धी अमवार संपर्क मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी वहीं जलते कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी,सूचना पर मौके पर पहुँचे कोतवाली के आरक्षी सुमित अरोड़ा ने पाइप के सहारे पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया ,लेकिन तब तक कार में सबकुछ जलकर खाक हो गया, कार में आग किन परिस्थितियों में लगी इसका पता नहीं चल पाया|


कार के चालक शिवलोचन ने बताया कि निमियाडीह गांव के निवासी अनिल अग्रहरी की वेन्यू कार से गांव के ही एक युवक वीरेंद्र पुत्र दीनानाथ भारती का बारात लेकर हिरेश्वर मंदिर लौवा नदी पर गया था जहां से दुल्हन को बैठाकर कार का चालक शिवलोचन दुल्हन को तैयार कराने इंडियन बैंक के नीचे ब्यूटी पार्लर लाया था साथ मे दूल्हे का ढ़ाई वर्षीय भांजा निखिलराज पुत्र चंदन भारती निवासी कोरया थाना नगर उंटारी झारखंड भी गाड़ी में सवार हो आया था ,इधर दुल्हन गाड़ी से उतर कर ब्यूटी पार्लर चली गयी वहीं अबोध बालक को गाड़ी में छोड़ चालक पास में ही किसी से मिलने चला गया कि 5 मिनट के दरमियान गाड़ी में अज्ञात कारणों से आग की लपटें उठने लगी , यह तो गनीमत था कि फौरन गाड़ी में सवार अबोध बालक को किसी युवक ने शीशा तोड़कर निकाल लिया जिससे कार में सवार बालक बाल बाल बच गया | यह पूरा घटना क्रम किसी फिल्म के दृश्य सरीखा था कि अभी सड़क पर चमचमाती 6- 7 माह पुरानी कार देखते ही देखते 15 मिनट में तीन के डिब्बे तब्दील हो गयी और सबकुछ जल कर खाक हो गया ,उधर अस्पताल में बालक निखिल का इलाज चल रहा है जो चिकित्सको के मुताबिक 36 % जला बताया जा रहा है|