दुद्धी : भाजपा प्रत्याशी नामांकन के बाद मां काली मन्दिर पहुँचे दर्शन पूजन के लिए

भाजपा प्रत्याशी नामांकन के बाद मां काली का दर्शन पूजन लिया आशीर्वाद।

भाजपा प्रत्याशी ने किया नगर भ्रमण

दुद्धी/सोनभद्र। भाजपा प्रत्याशी रामदुलार सिंह गौड़ ने आज जिला मुख्यालय पर नामांकन करने के बाद विधानसभा मुख्यालय पहुंचे। यहां शाम को पहुंचने के बाद कस्बे के शक्तिपीठ मां काली मंदिर के दरबार में जाकर मां का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा यहां आने पर गर्मजोशी से स्वागत करते हुए मगर हमारा नारेबाजी के साथ किया। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री दिलीप पांडे मंडल भाजपा अध्यक्ष बबलू सिंह सुरेंद्र अग्रहरी मोनू सिंह के अलावा काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग और नगर भ्रमण करते हुए बस स्टेशन पहुंचे