सोनभद्र : शक्तिनगर में बसपा प्रत्याशी हरिराम चेरो ने किया जनसंपर्क ।

शक्तिनगर में बसपा प्रत्याशी हरिराम चेरो ने किया जनसंपर्क । 

दुद्धी : नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रदेश के अंतिम 403 दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार का रफ्तार धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। इसी क्रम में बसपा  के प्रत्याशी हरिराम चेरो ने आज शक्तिनगर परिक्षेत्र में अम्बेडकर नगर, चिलकाड़ाड, राजा परसवार, कोहरुलिया, शक्तिनगर बाजार मार्केट व ग्राम पंचायत घरसड़ी में जनसंपर्क किया क्या अपना क्या पराया सभी से सद्भाव व प्रेम पूर्वक मिलकर हरिराम चेरो ने बसपा को जिताने की अपील की । हरि राम चेरो के साथ देखते ही देखते उनके साथ कई लोग जुड़ते चले गए व अपार जनसमर्थन दिया 
इस मौके पर राम विचार गौतम, अनिल कुमार मौर्या, मीरा सिंह, फौजदार , अन्य समर्थक सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही ।