दुद्धी : विभिन्न दलों के दो दर्जन बीडीसी सदस्यों ने दिया हरिराम चेरों को समर्थन

दुद्धी/ सोनभद्र| तुलसी निकेतन धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम के तहत बभनी ब्लॉक के विभिन्न दलों के दो दर्जन बीडीसी सदस्यों ने आज बसपा के प्रत्याशी हरिराम चेरों को समर्थन दिया और उन्हें चुनाव जिताने का भरोसा दिया | इस मौके पर ग्राम इकदिरी के बीडीसी सुनील कुमार , करकच्छी के बीडीसी जवाहिर , मुंगाडीह के बीडीसी रूप नारायण , चैनपुर के लक्ष्मण , तेन्दुअल के बुद्धिनारायन , बैना के अयोध्या , कोंगा के विंध्याचल , कोंगा के हृदयनारायण , जिगन्हवा के प्यारेलाल , भलपहरी के संतोष कुशवाहा , बचारा के मुन्ना भारती , चपकी के हरी प्रसाद , चपकी केराजेश कुमार , जिगनहवा के बुद्धिनारायन प्रजापति ,अरझट के अशर्फी जायसवाल, अजय कुमार प्रधान ,महरीकला विश्वकर्मा ,गुलाब यादव मौजूद रहे