दुद्धी /सोनभद्र| भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी के जनजाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह गोंड़, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजनारायण सिंह गोंड व रजखड़ के पूर्व प्रधान विध्यांचल कुशवाहा सहित कई समर्थकों ने क्षेत्रीय महामंत्री व सोनभद्र प्रभारी अशोक चौरसिया व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की |
प्रभारी अशोक चौरसिया ने बीजेपी पताका पहना कर सभी का स्वागत किया ।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष विधानसभा प्रभारी संतोष शुक्ला ,मनोज सिंह बबलू,जिला मंत्री दिलीप पांडे,अपनादल विधानसभा अध्यक्ष रामसुरेश कुशवाहा,म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड दुद्धी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल,प्रेमनारायण मोनू सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे|