दुद्धी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुँची कायाकल्प की सदस्यीय टीम ...पढ़े पूरी खबर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुँची कायाकल्प की सदस्यीय टीम 


दुद्धी : सोनभद्र जिले के दुद्धी  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कायाकल्प की 3 सदस्यीय टीम निर्धारित कार्यक्रम के तहत जांच को पहुँची । सदस्यीय टीम ने जांच के दौरान एचआईवी जांच कक्ष (आईटीसीटी) में पहुँची और सम्बन्धित कर्मी से एचआईवी संक्रमण के बारे में पूछ ताछ पर संतोष जनक उत्तर ए. के शुक्ला द्वारा प्रदान किया गया । 
3 सदस्यीय टीम ने सारे अस्पताल परिषर व सभी वार्डों में घूम घूम के जानकारी ली कही खामियां तो कही सन्तोष जनक चीजे पाई ।
मीडिया के दिये गए बयान में टीम ने ये बताया कि अपने जांच रिपोर्ट को विभाग से अवगत कराया जाएगा । और कुपोषित बच्चों के धन आवंटन कर एन आर सी वार्ड की व्यवस्था ठीक करायी जाएगी ।

3 सदस्यीय जांच में टीम डॉ० आर पी सलोंकी ,  डॉ० पंकज मौर्या व कैफ अख्तर थे इस जांच के दौरान  ऋतुनजय डीपीएम एनएचएम , सतेंद्र, प्रशांत कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार, डॉ० मनोज एक्का , सन्दीप सिंह, प्रकाश चंद जायसवाल, डॉ०मिथलेश कुमार व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे ।