यू०पी० चुनाव : सोनभद्र में भाजपा- अपना दल का कप प्लेट छोड़ दुद्धी विधायक बसपा में हुए शामिल...विधानसभा 403 दुद्धी के बसपा कार्यकर्ता में खुशी की लहर

UP assembly election 2022: सोनभद्र जिले में भाजपा, अपना दल (एस) गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है. यहां भाजपा और अपना दल एस गठबंधन के नेता और दुद्धी विधायक हरिराम चेरो कप प्लेट छोड़कर हाथी की सवारी करने पहुंच गए हैं. वह अब बीएसपी के हाथी के साथ चुनावी मैदान में होंगे.

सोनभद्र. सोनभद्र (Sonbhadra) जिले में भाजपा, अपना दल (एस) गठबंधन (BJP-Apna Dal Alliance) को तगड़ा झटका लगा है. यहां भाजपा और अपना दल एस गठबंधन के नेता और दुद्धी विधायक हरिराम चेरो (MLA Hariram Chero) कप प्लेट छोड़कर हाथी की सवारी करने पहुंच गए हैं. वह अब बीएसपी (BSP) के हाथी के साथ चुनावी मैदान में होंगे. उनके अचानक बीएसपी में जाना चुनाव के ऐन मौके पर भाजपा और अपना दल गठबंधन को तगड़ा झटका माना जा रहा है.
गौरतलब है कि हरिराम चेरो विधान सभा सीट दुद्धी से विधायक हैं. वह भाजपा सरकार में कई मुद्दों पर मुखर रहे हैं. इसी के बाद से वह गठबंधन सरकार से नराज बताए जा रहे थे. इसी के चलते ही उन्होंने चुनाव के मौके पर ही पाला बदलकर बसपा का दामन थामा तो सियासी चर्चाएं तेज हो गईं. बसपा जिलाध्यक्ष कमलेश गोंड़ व मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल पन्नालाल ने गमछा ओढ़ाकर हरिराम चेरो को बसपा की सदस्यता दिलाई है. वह बसपा से दुद्धी विधानसभा में ताल ठोकने के लिए तैयार हो गए हैं.

सरकार के खिलाफ बोलते रहे चेरो
हरिराम चेरो ने साल 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा और अपना दल (S) गठबंधन प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था. चुनाव जीतकर वह विधानसभा पहुंचे थे. 2017 विधानसभा चुनाव में वह दिग्गज सपा नेता व पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ को हराकर विधानसभा पहुंचे और उनकी कई मुद्दों पर अपनी ही सरकार से ठनी रही. बीते 5 वर्ष प्रदेश सरकार की नीतियों के विरुद्ध हरिराम चोरो लगातार हमलावर रहे थे.