सोनभद्र : दिनेश प्रसाद अग्रहरि एडीजीसी क्रिमिनल को निदेशालय उत्तर प्रदेश से मिला प्रशस्ति पत्र....पढ़े पूरी खबर

सजा जिसमें एक फांसी, 25 उम्रकैद है शामिल
अधिवक्ता(फौजदारी), सोनभद्र दिनेश प्रसाद अग्रहरि व प्रशस्ति पत्र


दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में हर्ष

दुद्धी सोनभद्र। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सोनभद्र दिनेश प्रसाद अग्रहरि को अच्छा कार्य करने पर अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रशस्ति पत्र मिला है। जिले के अधिवक्ताओं, कर्मचारियों के साथ ही अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
बता दें कि 19 सितंबर 2020 को शासन की ओर से दिनेश प्रसाद अग्रहरि की नियुक्ति विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो एक्ट पद पर हुई है। अपने 16 माह के कार्यकाल में इन्होंने पैरवी करके 43 मामलों में सजा दिलाने का काम किया है। जिसमें एक मामले में फांसी, 25 मामलों में उम्रकैद की सजा शामिल हैं। अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन उत्तर प्रदेश, लखनऊ आशुतोष पांडेय ने 8 जनवरी 2022 को दिए प्रशस्ति पत्र में अवगत कराया है कि माह दिसम्बर 2021 में ई-प्रॉसिक्यूशन पोर्टल पर विभिन्न केपीआई शीर्षकों में समरूपता से संतुलित फीडिंग करते हुए प्रविष्टियां अंकित की गई हैं। जो आपकी उच्चस्तरीय कार्यक्षमता को प्रदर्शित करता है। इस कार्य के लिए आपकी भूरि-भूरि प्रशंसा की जाती है। एडीजीसी क्रिमिनल दिनेश प्रसाद अग्रहरि को प्रशस्ति पत्र मिलने पर जिले के अधिवक्ताओं,व दुद्धी बार एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव व सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद तिवारी, रामपाल जौहरी एडवोकेट, कैलाश कुमार गुप्ता एडवोकेट, प्रेमचंद यादव एडवोकेट, मनोज कुमार मिश्रा एडवोकेट सहित दोनों बार के सम्मानित अधिवक्ताओं,कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र कुमार अग्रहरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, निवर्तमान भाजपा महामंत्री बिपिन बिहारी, सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष अक्षयवर नाथ सहित विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठन के लोगों ने उल्लेखनीय कार्य को लेकर मुक्त कंठ से प्रशंसा किया हैं l