दुद्धी : भारतीय स्टेट बैंक दुद्धी दुर्व्यवस्थाओ का शिकार

दुद्धी : दुद्धी सोनभद्र नगर पंचायत अंतर्गत मुख्य शाखा भारतीय स्टेट बैंक दुद्धी के उपभोक्ता इन दिनों बैंक की दुर्व्यवस्थाओं को लेकर मानसिक रूप से व्यथित हैं।बैंक पासबुक प्रिंट कराने के लिए 1 वर्षों से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं, और कर्मचारी हैं कि तारीख पे तारीख बताएं पड़े हैं, समय से कोई कार्य संपन्न नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं में गहरा रोष देखा जा रहा है।


परेशान खाताधारक- अमरनाथ

इस संदर्भ में जब शाखा मैनेजर से उपभोक्ताओं ने शिकायत किया तो स्टाफ की कमी का बहाना बनाकर वह भी अपना पल्ला झाड़ ली। अब देखने वाली बात यह है कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कब और किसके स्तर से होगा अगर यही रवैया रहा तो हजारों खाताधारक भारतीय स्टेट बैंक से अपना सदा के लिए खाता बंद करने की सोच रहे हैं जिसके जिम्मेदार भारतीय स्टेट बैंक होगी।

वही आज लगभग 3 बजे एक और खाताधारक अपने खाते में पैसा जमा करने गया तो कैशियर ने काउंटर पर पैसा जमा करने से इंकार करते हुए बाहर एटीएम के द्वारा जमा करने को कहा गया जब खाता धारक ने पूछा की काउंटर पर कुछ काम होगा या नही तो साफ़ साफ़ कैशियर ने बोला यहाँ कोई काम नही होगा । यहा तक की बगल में बैंक मैनजर भी खड़ा था 

खाताधारक ये सोचने पर विवश हो गया कि बैंक खुला है कैशियर कैश जमा न करके बाहर एटीएम द्वारा जमा करने को क्यों बोल रहा ? और जिसे एटीएम से पैसा जमा नही करने आता वो कैसे करेंगे?