गोकशी मामले में महिला सहित तीन आरोपीयो को पुलिस ने भेजा जेल....पढ़े पूरी खबर

दुद्धी-कोतवाली क्षेत्र के अमवार बाजार में शुक्रवार को राजू उर्फ वकालत के घर मे हुई एक वर्षीय बछिया के साथ जघन्य अपराध के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को घर मे दविश दे कर गिरफ्तार किया और करीब 7 किलो बछिया का मांस बरामद किया।प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि महिला सहित तीन आरोपी याशीन खान पुत्र अमीर खान निवासी बघाडू हाल पता अमवार ,अहमद रजा पुत्र शमीम खा ग्राम विसुनपुरा थाना नगर उंटारी जिला गढ़वा व जमीला खातून पत्नी राजू उर्फ वकालत निवासी अमवार को गोवध अधनियम 3/8 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेजा गया।गिरफ्तारी टीम में चौकी इंचार्ज संदीप राय ,हेड कांस्टेबल सतीश कुमार सिंह ,कांस्टेबल इंद्रजीत तिवारी मनीराम सिंह व महिला कांस्टेबल प्रिया देवी शामिल रहे।