बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),उ०प्र० मा० सतीश द्विवेदी ने की भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद

बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),उ०प्र० मा० सतीश द्विवेदी ने की भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद
दुद्धी : 403 विधानसभा की वर्चुअल सम्मेलन में मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी जी का मार्गदर्शन दुद्धी विधानसभा के कार्यकर्तावो को प्राप्त हुआ। इस  कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे  ने की एवं संचालन जिलाउपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे  ने किया,इस दौरान मुख्यातिथि जी ने करोना काल में  मोदी सरकार द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये का आत्मनिर्भर भारत पैकेज एक समृद्ध व सशक्त भारत के निर्माण में अहम योगदान होगा केंद्र में नरेंद मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार गरीबों व किसानों की चिंता करने वाली सरकार है सरकार ने विपरीत परिस्थितियों से निपटते हुए चीन को सबक सिखाने का कार्य कर रही है व भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्तावो के द्वारा किये गए कार्यो के बारे में चर्चा की और सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया! उन्होंने बताया अब तक जितने भी विधानसभा स्तर की वर्चुअल रैली हुई है उसमें काशी क्षेत्र में दुद्धी विधानसभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है! इस दौरान इस कार्यक्रम के दुद्धी विधानसभा प्रभारी जिलाउपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम  ने इस वर्चुअल सम्मेलन को सफल बनाने के लिये सभी मण्डल अध्यक्ष,सेक्टर प्रभारी,सेक्टर संयोजक,बूथ अध्यक्ष तथा सभी मोर्चो के अध्यक्ष जी सहित आईटी विभाग के टीम को भी धन्यवाद दिया!! कार्यक्रम की होस्टिंग आईटी विभाग के जिलासंयोजक मनोज सिंह,व सह संयोजक अभय सिंह,मनीष जायसवाल,अमित रावत जी,भोलू जायसवाल, कौशलेंद्र सिंह, के द्वारा की गई!!