चाय विक्रेता मल्लू के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार....पढ़े पूरी खबर

दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय क़स्बे के दुद्धी ब्लॉक के पास चाय के दुकान चलाने वाले मल्लू हत्याकांड के हत्यारोपी को आज कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त अवनीश उपाध्याय पुत्र उदयराज उपाध्याय निवासी हिरेश्वर मंदिर परिसर लौवा नदी ,बीडर क़स्बा दुद्धी के निशानदेही पर आलाकत्ल लोहे की पाइप ( रॉड)व मृतक नितेश उर्फ मल्लू का मोबाइल अभियुक्त के घर से बरामद कर आज उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया।
प्रभारी निरक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात्रि स्थानीय क़स्बा निवासी चाय विक्रेता नितेश उर्फ दिनेश उर्फ मल्लू का उसी के दोस्त अवनीश उपाध्याय ने महाविद्यालय के पीछे निर्मम हत्या कर दी। हत्यारोपी अवनीश ने इस बात को स्वयं कबूला है कि मल्लू उसका सिगरेट पीते आये दिन वीडियो बना लेता था और उसे परिजनों को दिखाने की बात कह चिढ़ाता रहता था।जिससे वह खुनस खाया था और उसने योजनाबद्ध तरीके से भाऊ राव देवरस पीजी कालेज के पीछे किसी बहाने मल्लू को ले जाकर उसकी हत्या कर दी ।आरोपी पर मृतक के पिता मनोज कुमार अग्रहरी निवासी मलदेवा की तहरीर पर आईपीसी की धारा 302 व 201 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया था।पिता ने आरोप लगाया था कि उसका लड़का मल्लू व अवनीश मंगलवार की देर शाम चाय दुकान से कहीं साथ निकले थे जब काफी देर बाद मल्लू घर नहीं पहुँचा तो उसकी खोजबीन शुरू की ,तब घर से कुछ दूरी पर उसकी बाइक के साथ मल्लू की लाश निर्जन स्थान पर मिली थी पिता के नामजद तहरीर पर अवनीश उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर अभियुक्त के निशामदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप बरामद कर आज आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।