दुद्धी : महुअरिया (महुली) स्टाफ कालोनी किया गया सील...पढ़े पूरी खबर

(Viral News Live 24x7)

दुद्धी-विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली अंतर्गत महुअरिया रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर क्षेत्र में हड़कम्प मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार चिंटू कुमार पुत्र अनिल प्रसाद निवासी नालन्दा,बिहार का रहने वाला था जो महुअरिया रेलवे स्टेशन पर पोर्टर के पद पर कार्यरत था।गत 30 जून को नालंदा-बिहार से सोनभद्र लौटा था।उक्त कर्मी का बिगत 05 जुलाई को कोविड-19 जाँच के लिए स्वैब बीएचयू माइक्रो बायोलॉजी लैब भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट धनात्मक आयी। लगभग 5 बजे स्वास्थ्य विभाग की पहुँची टीम ने उक्त कर्मी को एल 1 हॉस्पिटल मधुपुर के लिए ले गई तथा संक्रमित की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग में जुट गई।

एहतियात तौर पर स्टॉप रेलवे कॉलोनी (महुअरिया स्टेशन) को सील कर कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया।