दुद्धी : नगर पंचायत प्रशासन ने रोपें 2500 पौधें......पढ़े पूरी खबर

दुद्धी। नगर पंचायत प्रशासन ने आज वृक्ष महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज 25 सौ पौधों का पौधरोपण किया।नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरी व अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने भाऊ राव देवरस पीजी कालेज , राजकीय इंटर कालेज परिसर व ठेमा नदी पानी टंकी परिसर में सागौन ,सिरस ,आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के स्वयं पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस दौरान सभासद बंधु मौजूद रहें।