दुद्धी की दो बेटी अपूर्वा सिंह व साराह सायल ने राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग शैडो ई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर पूरे जनपद का नाम रौशन किया है।

दुद्धी की दो बेटी अपूर्वा सिंह व साराह सायल ने राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग शैडो ई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर पूरे जनपद का नाम रौशन किया है।

दुद्धी-सोनभद्र। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा 31 मई को वाको इंडिया के निर्देशन में राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग शैडो ई चैंपियनशिप का आयोजन हुआ जिसमें 32 ज़िलों के 192 पुरुष एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें दुद्धी कस्बे की दो बेटियों ने अपने आयु वर्ग 7 से 12 वर्ष ग्रुप में साराह सायल सुपुत्री रविन्द्र सायल तथा 19 से 45 वर्ष ग्रुप में अपूर्वा सिंह सुपुत्री पवन सिंह ने कांस्य पदक जीत कर दुद्धी का नाम रौशन किया।
किकबॉक्सिंग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा आज राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग शैडो ई चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें 32 ज़िलों के 192 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता में निर्णायक की अहम भूमिका में रविन्द्र कुमार सायल (सोनभद्र), शमशेर अहमद (चंदौली), विजय गौड़ (वाराणसी), बी बी गुरुंग (इलाहाबाद, प्रयागराज), जितेंद्र कुमार (लखीमपुर), विकास कुमार (बागपत), सनी कुमार (गोरखपुर) रहे, किकबॉक्सिंग ऑफ सोनभद्र के सचिव रविन्द्र कुमार सायल ने बताया कि यह एक अलग प्रकार का अनुभव रहा जिसमें काफ़ी अच्छा लगा और प्रतियोगिता ख़त्म होने के बाद ऐसा लग रहा था कि हम लोग ऑनलाइन नहीं बल्कि सामने प्रत्यक्ष रिंग से निर्णय ले करके उठ रहे हैं इस तरह ऑनलाइन प्रतियोगिता करवाने का आइडिया उत्तर प्रदेश के सचिव श्री गोपाल जी सेठ द्वारा लाने तथा उसे क्रियान्वित करने पर एसोसियेशन के मेंबर तथा प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों ने अत्यंत प्रसंशा की, यह प्रतियोगिता पूर्णतया निशुल्क रही एवं इसमें विजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे प्रतियोगिता के रिज़ल्ट इस प्रकार हैं

बालिका 7 से 12 वर्ष
स्वर्ण – टिया कुमारी (वाराणसी)
रजत – अनुष्का कुमारी (आगरा)
कांस्य – साराह सायल (सोनभद्र)
व प्रियंका त्रिपाठी (इलाहाबाद, प्रयागराज)

बालक 7 से 12 वर्ष
स्वर्ण – उज्ज्वल कुमार (बागपत)
रजत – आशीष सिंह (अलीगढ़)
कांस्य – अनुज (अयोध्या)
व अमलेश कुमार (बलिया)

बालिका 13 से 18 वर्ष
स्वर्ण- अनम खान (अलीगढ़)
रजत – वेदिका सिंह ( वाराणसी)
कांस्य- नेहा रंजन (अयोध्या)
व अनुसुइया (बागपत)

बालक 13 से 18 वर्ष
स्वर्ण- अंश तिवारी (वाराणसी)
रजत-विशु गंधर्व (बागपत)
कांस्य- सुमित सिंह ( प्रतापगढ़)
व आदित्य कुमार ( आगरा)

महिला 19 से 45वर्ष
स्वर्ण- मुस्कान बिजलानी (वाराणसी)
रजत- शिवांगी गुप्ता (गोरखपुर)
कांस्य- अपूर्वा सिंह (सोनभद्र)
व अंजलि सिंह (बलिया)

पुरुष 19 से 45 वर्ष
स्वर्ण- रिपुदमन सिंह (आगरा)
रजत- गुड्डू सैनी (चंदौली)
कांस्य- अंकित कुमार (वाराणसी)
व सौरभ राज (लखीमपुर)

इसकी जानकारी इस प्रतियोगिता में सोनभद्र सचिव रविन्द्र कुमार सायल जिन्होंने निर्णायक की अहम भूमिका निभाई है, उन्होंने दी है