दुद्धी में भाजपा के लोगो ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान....पढ़े पूरी खबर


दुद्धी में भाजपा के लोगो ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान ।    
  
दुद्धी : दुद्धी सोनभद्र विकासखंड अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी  के मंडल कमेटी के द्वारा कोरोना योद्धाओं मीडियाकर्मी, पुलिस प्रशासन के लोग एवं चिकित्सक कर्मियों का मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल के कर कमलों एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जनों के द्वारा पुष्प अंग वस्त्र कलम डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह उर्फ बबलू एवं मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरीश पटेल ने कहा कि वैश्विक महामारी में जिस प्रकार जान हथेली पर लेकर हमारे कलमकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ अनवरत त्याग और समर्पण के साथ लेखनी के माध्यम से अपना सब कुछ अर्पित कर रहे हैं निश्चित रूप से यह असाधारण बात है साथी जहां लोग घरों में हैं
वहां समाज की समस्या और लोगों के दुख तकलीफ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का काम जो मीडिया कर रही है वह अपने और सगे नहीं करते वही चिकित्सक बंधु और तमाम अस्पताल कर्मचारी जिस प्रकार वैश्विक महामारी की महाभारत में खुद रणभूमि में जान जोखिम में डालकर डटे हैं चाहे वह कोविद-19 की टीम हो या अन्य अस्पताल कर्मचारी व चिकित्सकगण निश्चित रूप से चिकित्सा विभाग का कार्य पूजनीय बंदिनी और अभिनंदन योग्य है साथ ही पुलिस प्रशासन के लोग अपना घर परिवार छोड़कर बिना अपनी जान की परवाह किए सरकार के निर्देशों का जिस प्रकार पालन करा रही है और गरीबों के दरवाजे तक सरकार की आवाज पहुंचे और कोई भूखे ना मरे, घर-घर देवदूत के रूप में पुलिस प्रशासन का योगदान इस विषम परिस्थिति में मानवीय संवेदनाओं के साथ कर्तव्य परायणता का भी बोध निष्काम भाव  से कर आती है ।
इस मौके पर स्वतंत्र पत्रकार समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार तिवारी, महामंत्री जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष देवी शक्ति, कोषाध्यक्ष रवि सिंह, सचिव चंदन चौधरी, संरक्षक अमरनाथ जायसवाल, सेराज खान साथी ही प्रमोद कुमार, पत्रकार विष्णु अग्रहरि, देवेश मोहन, जितेंद्र अग्रहरि, रमेश यादव, राकेश गुप्ता, अनमोल अग्रहरि, भीम जायसवाल, आलोक अग्रहरि साथ ही चिकित्सक कर्मी में डॉ गौरव दिलीप कुमार शशि कला सहित कोरोना की टीम मौके पर थी । साथ ही पुलिस प्रशासन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी, दुद्धी के समस्त एस आई और पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहे । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कुमार अग्रहरि बिपिन बिहारी, मनीष कुमार जायसवाल, सूर्यदेव सेठ, सुमित सोनी 99 युक्त मनोनीत सभासद दीपक कुमार, राहुल अग्रहरि, सहित भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कमिटी सहित वरिष्ठ जन उपस्थित रहे