महुली, सोनभद्र /विंढमगंज थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में मंगलवार को रात करीब 11 बजे हाई वोल्टेज करेंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार डुमरा निवासी रामनाथ कुशवाहा पुत्र सरजू प्रसाद उम्र 45 वर्ष रात्री में बिजली आने के बाद बिजली के बोर्ड में मोबाइल चार्ज में लगाने के दौरान अचानक उतरे हाई बोल्टेज करंट लगने से मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा|







