सोनभद्र : अवैध खनन की जांच करने गए एस डी ओ मीडिया को देख कर भड़के.....पढ़े पूरी खबर

अवैध खनन की जांच करने गए एस डी ओ मीडिया को देख कर भड़के

अमवार ।वन विभाग की हर सम्भव कोशिश के बाद भी क्षेत्र में अवैध खनन रुकने का नाम नही ले रहा है जबकि वन विभाग अवैध खनन की जांच के नाम पर खानापूर्ति करने में जुटे हुए हैं कुछ ऐसे ही योजना के साथ रविवार को विढ़मगंज वन क्षेत्र के कनहर नदी मे अवैध खनन की जांच करने पहुंचे एसडीओ कुंजमोहन वर्मा जैसे ही कनहर नदी में पहुँचे कि एक मीडिया कर्मी को देखकर भड़क गए और जनाब अपनी पोल खुलती देख मीडिया कर्मी को ही पाठ पढ़ाने लगें औऱ अभद्रता करने लगे।जिसकी ऑडियो मीडियाकर्मी के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया ।एस डी ओ की एक मीडिया कर्मी से बर्ताव को देखकर रेंजर व अन्य वनकर्मी स्तब्ध रह गए। बता दें कि शनिवार को दोपहर बाद डी एफ ओ की गाड़ी लेकर एस डी ओ कुंजमोहन वर्मा अपने दल - बल के साथ अमवार पहुँचे और कनहर नदी में अवैध खनन को देखकर कुछ रणनीति बना रहे थे कि मीडिया कर्मी के पहुँचते भड़क उठे।अब सवाल यह उठता है कि एस डी ओ साहब की कौन ऐसी गोपनीय जांच थी या सीक्रेट प्लान जिसकी गोपनीयता मीडिया के जाने के बाद भंग हो गई या जांच के नाम पर खानापूर्ति करके सेटिंग पर चर्चा हो रही थी जिसकी पोल मीडिया के सामने आते ही खुलती देख साहब भड़क उठे ।हालांकि जांच में क्या पाया गया यह समाचार लिखें जाने तक जानकारी नहीं मिल सकी थी।
इस सम्बंध में एस डी ओ कुंजमोहन वर्मा ने का पक्ष जानने के लिए उनके सेलफोन पर सम्पर्क किया गया लेकिन फोन नही लगने के कारण उनका पक्ष नही लिया जा सका ।