VIDEO : दुद्धी : तीन युवको को आइसोलेशन हेतु जिला अस्पताल भेजा....पढ़े पूरी खबर

◆तीन युवको को आइसोलेशन हेतु जिला अस्पताल भेजा।

◆जौनपुर क्वारन्टीन सेंटर से  आज रात्रि 2 बजे झारो कला  गांव आये थे तीन युवक।

◆जौनपुर उसी केंद्र पर एक  युवक के कोरोना पॉजिटिव की सूचना मिलते ही सख्ते में तहसील प्रशासन
दुद्धी।दुद्धी तहसील प्रशासन में उस समय अफरा तफरी मच  गयी जब जौनपुर जिला प्रशासन से तहसील प्रशासन को यह सूचना मिली कि  दुद्धी तहसील क्षेत्र के झारो कला गांव के मंगरदाहा टोला के तीन युवको जिन्हें कल बुधवार को जौनपुर के जिस क्वारन्टीन सेंटर से छोड़ा गया वहाँ के एक मजदूर युवक की आज जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया है। 

सूचना पर सख्ते में आये तहसील प्रशासन की ओर से आज दोपहर उपजिलाधिकारी सुशील कुमार यादव ,सीओ संजय वर्मा ,  प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ,चिकित्सको की टीम के साथ आनन फानन में झारो कला गांव के मंगदाहा टोला पहुँचे, प्रसाशन की गाड़ियों का काफिला देखकर गांव के लोग सहम गए। प्रशासन की मौजूदगी में तीनों युवकों के घर पहुँची चिकित्सीय टीम ने तीनों युवकों पप्पू राम पुत्र रामावतार,राहुल  व राजन दोनों पुत्र जयमंगल की थर्मो स्कैनिंग की गई।

चिकित्साधीक्षक मनोज एक्का ने बताया कि  जांच में  तीनों युवकों में कोरोना संदिग्ध के कोई लक्षण तो परिलक्षित नहीं हुए लेकिन एहतियातन तीनों युवकों को जिला अस्पताल आइसोलेशन के लिए भेज दिया गया है । वहीं युवकों के परिजनों सहित गांव में संपर्क में आये दर्जन भर लोगों को प्रशासन ने निजी वाहन से दुद्धी क़स्बे के बीआरडीपीजी कॉलेज में बने क्वारन्टीन सेंटर में भेज दिया गया।उधर गांव में आग की भांति यह खबर फैल गयी कि गांव में कोरोना के मरीज पाए गए है,हालांकि प्रशासन का वाहन बस्ती में  ग्रामीणों समझाने का पुरजोर प्रयास कर रहीं है।चिकित्सीय टीम में डॉ गौरव के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहें ।।

 मंगरदाहा टोला छः स्थानों से  किया लॉक, दर्जन भर  संपर्क में आये लोग एहतियातन क्वारन्टीन मे भेजा।

दुद्धी। झारो कला गांव के मंगरदाहा टोला में जाने  वाले मार्गो पर  प्रशासन ने छः स्थानों पर  बांस से लॉक कर दिया है।वहीं सभी स्थानों पर पुलिस के जवान के साथ सफाई कर्मी तौनत कर दिए गए है।पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से इस टोले में आने वाले छः स्थानों पर लॉक कर दिया गया है।वहीं  परिजनों समेत दर्जन भर संपर्क में आये लोगों को दुद्धी स्थित क्वारन्टीन सेंटर भेज दिया गया है।वहीं संपर्क में आये अन्य लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

बाइट :--उपजिलाधिकारी दुद्धी शुशील यादव

बाइट:-- ग्राम प्रधान रामवृक्ष

बाइट:--सीएचसी अधीक्षक मनोज एक्का।।