दुद्धी-लॉकडाउन के चलते लोगों के रोजगार प्रभावित हुए हैं। ऐसे में वह लोग जिनके पास राशन कार्ड भी नहीं है, उन्हें सहायता पहुंचाने के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।दुद्धी ब्लाक क्षेत्र के बघाडू गांव में ऐसे ग्रामीण जिनका राशन कार्ड नही है उनकी सूची बना कर अलग से खाद्यान वितरित करने के क्रम में आज शुक्रवार को पंचायत भवन पर ब्लाक से प्राप्त 181 राशन किट का वितरित किया जा रहा है ।लेकिन आलम यह है कि लोग किट पाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को नजरअंदाज कर के राशन के लिए अफरा तफरी पर उतारू हो गए है। पंचायत भवन पर न ही सोशल डिस्टेंस की मार्किंग की गई ना ही कोई उन्हें समझाने वाला वहां था। ड्यूटी पर तैनात सफाई कर्मियों ने बताया कि 181 राशन किट वितरित किया जा रहा है ग्रामीणों को दूर दूर खड़े रहने के लिए कहा जा रहा है लेकिन मान नही रहे।बतादे कि शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रो में लॉक डाउन को लोग गम्भीरता से नही ले रहे।जो भविष्य के लिए सही नही है।







