◆स्वतंत्र पत्रकार समिति दुद्धी ने जताई कड़ी नाराजगी
दुद्धी सोनभद्र : दुद्धी सोनभद्र अंतर्गत आज रिपब्लिक भारत के चीफ अर्नब गोस्वामी पत्रकार पर देर रात लगभग 12:15 बजे यूथ कांग्रेस द्वारा हमले की खबर मिलते ही मीडिया जगत एवं प्रबुद्ध जनों ने साथ ही समस्त राजनीतिक पार्टियों ने कांग्रेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से पालघर महाराष्ट्र में साधुओं पर प्राणघातक हमला के संदर्भ में पत्रकार द्वारा प्रश्न पूछे जाने पर बौखलाई कांग्रेश ने सुनियोजित तरीके से रिपब्लिक भारत चैनल के चीफ अर्नब गोस्वामी देर रात अपने कार्यालय से घर की ओर सपत्नीनिक जा रहे थे कि अचानक बाइक सवार यूथ कांग्रेस के लोगों ने शीशा तोड़ने और उनके ऊपर लिक्विड जो अभी ज्ञात नहीं हुआ है की तेजाब था या इंक इस प्रकार उनपर देर रात्रि प्राणघातक हमला किया गया
फाइल फोटो : स्वतन्त्र पत्रकार समिति दुद्धी
जिसकी समाचार मिलते ही दुद्धी में आज स्वतंत्र पत्रकार समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में एक कांफ्रेंसिंग मीटिंग की गई , जिसमें महामंत्री जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला और कलम की आवाज को दबाने का घोर अपराध किया गया, इस प्रकार राजनीतिक अवसाद में पत्रकार को निशाना बनाना घोर निंदनीय और अति आवश्यक कठोर कार्रवाई त्वरित ऐसे लोगों पर किए जाने की मांग की गई साथ ही अध्यक्ष उपेंद्र तिवारी ने कहा की ऐसे मौके पर जहां देश वैश्विक महामारी में जूझ रहा है और पत्रकार जान की बाजी लगाकर समाचार संकलन कर रहा है वहां पर हमला पत्रकारों पर करना यह निंदनीय है , पत्रकारों को सरकार सुरक्षा मुहैया कराए और पत्रकारों पर हमला पर ,त्वरित एफ आई आर दर्ज हो । इस मौके पर पत्रकार रवि सिंह दैवी शक्ति ,चंदन चौधरी, आनंद कुमार दुबे ,श्याम अग्रहरी, फजल अंसारी ,अमरनाथ जयसवाल, सेराज खान आदि पत्रकार साथियों ने रिपब्लिक भारत के चीफ अर्नब गोस्वामी पर हमला करने वाले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पर तत्काल कार्रवाई की मांग की अन्यथा हम सभी कलमकार जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लॉक डाउन के बाद सड़क पर भी उतरने को बाध्य होंगे ।







