शशिकांत के पूरी टीम ने असहाय नागरिको को कराया भोजन

दुद्धी।प्रखर समाजसेवी शशिकांत के साथ पूरी टीम ने दुद्धी ब्लॉक के खजुरी गांव में 120 मुसहर नागरिको भोजन कराया गया ।
समाजसेवी शशिकांत ने बताया कि नवयुवक समाजिक कार्यकर्ता के टीम के साथ इस कोरोना विषाणु महामारी जैसे संकट कार्यकाल में खजुरी ग्राम पंचायत के रेलवे गेट के नजदीक मुसहर बस्ती के बड़े बुजुर्ग ,बूढ़े , महिलाओं और बच्चों को को कुल मिलाकर 120 नागरिको को शशिकांत के पूरे टीम ने जाकर भोजन करवाया।
समाजसेवी शशिकांत ने बताया कि इस टीम ने पहले इस भीषण महामारी कॅरोना जैसे संकट में भी कई ग्राम पंचायत में जागरूक केम्प शिविर का कार्यक्रम को सम्पन्न करा चुके है इन्होंने समाज के कई जागरूक जैसे मलेरिया केम्प , जागरूकता अभियान केम्प , महिला सशक्तिकरण जागरूक जैसे रैली का कार्यक्रम का आयोजन करते रहे है , इस टीम ने समाजसेवी का कार्य अपने टीम के साथ करते रहते इस कार्यक्रम को सम्पन्न करने वाले समाजसेवी शशिकांत , अजय कुमार , चतुर्गुण , दीपमाला आदि मौजूद रहे ।