◆दुद्धी ब्लाक के धोरपा ग्राम में प्रधान के सौतेले पन से जरूरतमंद परेशान
दुद्धी-शासन की मंशानुरूप ग्राम प्रधान के माध्यम से गाँवो में निवास करने वाले ग्रामीणों को जो असहाय, वृद्ध ,विधवा व दिव्यांग है और यदि गरीब है और उनके पास खाने के लिए भोजन की व्यवस्था नही है तो ऐसे लोगों को ग्राम प्रधान भोजन बनवाकर खिलाएंगे ।लेकिन दुद्धी ब्लॉक के ग्राम धोरपा में लोगो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है एक तो भोजन 3 किलोमीटर दूर बनवाया जा रहा है और वहाँ तक असहाय लोग पहुँच नही पा रहे हैं और दूसरा जी पहुँच भी रहे है उनको पर्याप्त भोजन नही मिल पा रहा है ।ग्राम प्रधान अपने हिसाब से भोजन बनवा रहा है ,7 किलो चावल में 50 लोगो को भोजन देने की बात पर ग्रामीणों ने ग्रामप्रधान से बहस भी किया कि इतने में आप कैसे खिलाएंगे और जो लोग दूर है वो यहाँ तक कैसे पहुचेंगे? प्रतिदिन लोग कैसे इतनी दूरी तय कर के आएंगे ।बीच में कोई स्थान रहता तो लोग सहयोग भी करते ।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि कम लोगो को भोजन खिलाकर रजिस्टर में अधिक नाम अंकित किया जा रहा है ।गाँव के रामचंद्र, अशोक कुमार, पूर्व प्रधान रामजीत यादव, रामसेवक आदि ग्रामीणों ने इस संदर्भ में जिलाधिकारी महोदय से हस्तक्षेप करने की माँग की है ।ग्राम प्रधान कुतुबुद्दीन ने कहा कि विपक्षियों द्वारा बदनाम किया जा रहा है भोजन सभी जरूरतमन्दों को दिया जा रहा है।
बीडीओ रमाकांत सिंह ने कहा कि शिकायत की जांच कराई जायेगी।







