◆अमवार में कनहर नदी पर डैम निर्माण कर रहीं कंपनी।
◆आज दोपहर कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर सौंपा चेक।
दुद्धी।अमवार में बहुप्रतीक्षित कनहर सिंचाई परियोजना के निर्माण में लगी कारदायी संस्था एचईएस इंफ्रा की ओर से आज जिले पर गए प्रतिनिधिमंडल ने डीएम एसराज लिंगम से मिलकर यूपी कोविड केयर फण्ड मे के नाम 25 लाख का चेक डीएम को सौंपे।कंपनी के एवीबीपी ए राजन ने कहा कि यह फण्ड कंपनी की ओर से कोविड केयर में सौंपा गया।जो लोगों को राहत पहुँचाने में काम आएगी।इस मौके पर कंपनी के पीवीएसएस आरके वर्मा व अकाउंटेंट सत्यनारायण राजू मौजूद रहें।श्री राजू ने कहा कि यह पहल कंपनी के एमडी आईवीआर कृष्णम राजू व वाईस प्रेसिडेंट धर्म राजू के निर्देश पर किया गया।







