नवयुवक व्यवसायी अभिषेक जायसवाल ने पीएम राहत कोष में दिया 11000 रुपये.....पढ़े पूरी खबर
on -
Tuesday, April 14, 2020
दुद्धी,सोनभद्र : स्थानीय कस्बे के एक व्यवसायी परिवार के सुपुत्र अभिषेक जायसवाल(राहुल) ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 11000 रुपये भारतीय स्टेट बैंक दुद्धी में जमा किया। दुद्धी संकट मोचन मंदिर के समीप एक व्यवसायी अभिषेक जायसवाल पुत्र सन्तोष जायसवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि देश पर आए कोरोना जैसे खतरनाक वायरस के बढ़ते हुए कदम को देखते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष में 11000 रुपये का सहायता राशि स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में जमा कर बाउचर रसीद दुद्धी कोतवाल अशोक सिंह को सौपा और कहा कि इस विपदा की घड़ी में समस्त क्षेत्र के निवासियों को पीएम नरेन्द्र मोदी जी के आदेशों का पालन करना चाहिए क्योंकि ऐसी खतरनाक कोरोना वायरस किसी को भी अपने चपेट में ले सकता है। इससे बचने के लिए अपने आप को सुरक्षित रखना होगा।