दुद्धी । कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में देश के कोने कोने से लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग किया जा रहा है।सहयोग के क्रम में सोमवार को नगर के युवा व्यवसायी कशीश चन्द्र मुन्ना ने प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 11111( ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये) का चेक कोतवाल अशोक सिंह को प्रदान किया।व्यवसायी कशीश ने बताया कि टीवी के न्यूज चैनलों पर आ रही कोरोना से सम्बंधित खबरों एवं सहयोग की अपील से प्रभावित होकर मेरे बच्चों ने अपनी मां शालिनी चन्द्र से अपना सहयोग भी भेजने का आग्रह किया।मां की हरी झंडी मिलते ही चारो बच्चे वंशिका चन्द्र,कृशांगी चंद्र,पर्णश्री चन्द्र व स्वास्तिक चन्द्र ने अपने अपने पाकेट मनी से बचाकर जमा किये गये पैसों को मिलाकर कुल 5151 रुपये का सहयोग मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया।बच्चों की यह सोंच हमारे लिए एक सुकून भरा क्षण था।कोतवाल श्री सिंह ने सहयोग राशि के लिए युवा व्यवसायी एवं खासकर देश के लिए ऊंची सोंच रखने वाले उनके बच्चों का आभार जताते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में देशवासियों द्वारा दिया गया एक एक रुपया भी महत्वपूर्ण है।हर सक्षम व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य अनुसार इस नेक कार्य में सहभागी बनना चाहिए







