दुद्धी : लॉक डाउन का उलंघन करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तथा 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

दुद्धी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गलियों में एक जगह भीड़ इकट्ठा करने के मामले में एक व्यक्ति के विरुद्ध नामजद तथा 10 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे के वार्ड 8 निवासी दयाशंकर सोनी पुत्र जगदीश प्रसाद के विरुद्ध पुलिस ने आईपीसी की धारा 120 बी 188 ,269 ,270 तथा तीन महामारी एक्ट 1897 आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है और विवेचना में जुट गई है । पुलिस ने बताया कि जो 144 लाक डाउन का उल्लंघन कर रहे हैं उनके खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी और मामला दर्ज कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रहेगी।