दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव में बीती रात एक विक्षिप्त युवती ने एक बच्ची को सड़क किनारे जन्म दे दिया। बच्चे के किलकारी सुन और ऐसा देख एक ग्रामीण महिला ने इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दी,पुलिस ने एम्बुलैंस के माध्यम से रविवार की रात्रि 2: 25 मिनट पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहाँ जच्चा और बच्चा का समुचित उपचार दिया गया।अस्पताल में भर्ती युवती को मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है जो अपना नाम पूजा बता रही है,स्वास्थ्य कर्मियों ने जब जन्मी बच्ची को उसकी माँ सौंपना चाहा गया तो उसने बच्ची को देख अजीबो गरीब हरकत करने लगी। जन्मी बच्ची चिकित्सकों के देख रेख में रहीं जब बच्ची भूख से रोने लगी तो उसे दूसरी महिला जो प्रसूता के तौर पर अस्पताल में भर्ती थी चिकित्सको के आग्रह पर उसने नवजात बच्ची को दूध पिलवाया गया।चिकित्सक शाह आलम ने बताया कि मामले की सूचना मेमो के माध्यम से कोतवाली पुलिस को दे दी है। जच्चा व बच्चा को महिला कांस्टेबल के संरक्षण में जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।चूंकि विक्षिप्त महिला नवजात बच्ची को नुकसान पहुँचा सकती है इसलिए सीएमएस को पत्र भेजा है समाजसेवी संस्था को बच्ची के देखरेख के लिए सौंपा जाएगा।चिकित्सक के मुताबिक युवती 25 वर्ष की है।
यह विक्षिप्त युवती कहा कि है यह कुछ पता नहीं चल पाया है।







