( दुद्धी)सोनभद्र। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व भारत सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके युवा चेहरा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का साथ छोड़कर आज भाजपा का दामन थाम लिया जिससे भाजपा और मजबूत होगी।उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कही।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के गुना क्षेत्र से लगातार चार बार सांसद रहेऔर भारत सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का दामन इसलिए छोड़ा क्योंकि पार्टी में उनकी लगातार उपेक्षा हो रही थी।उनकी किसी बात को महत्व नहीं दिया जा रहा था।मध्यप्रदेश की राजनीति में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले सिंधिया जो एक युवा चेहरा माने जाते हैं ,उनकी छवि एक कुशल राजनेता की रही हैं ।ऐसे व्यक्ति की उपेक्षा के कारण ही मध्यप्रदेश की सरकार अस्थिरता की ओर है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि, ने हर्ष जताया और कहा कि इससे भाजपा को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश मेंऔर मजबूती मिलेगी।







