दुद्धी-पिछले कई दिनों से अवैध खनन से गुलजार रहने वाली नगवां की कनहर नदी में सक्रिय खननकर्ताओं के खिलाफ वन विभाग ने मोर्चा खोल दिया है।कई दिनों से हो रहे अवैध खनन से हो रही विभागीय किरकरी से विभाग अब एक्शन मोड़ में आ गया है।जिसका नतीजा आज देखने को मिला।रविवार की भोर 3 बजे रात्रि में नगवां के कनहर नदी से अवैध रेत का खनन कर परिवहन कर रहें एक ट्रैक्टर को वन क्षेत्राधिकारी रूप सिंह टीम ने धर दबोचा।ट्रैक्टर को बघाडू रेंज कार्यालय खड़ा कराते हुए ,सिजिंग की कार्रवाई कर दी गयी।रेंजर रूप सिंह ने बताया कि इलाके में अवैध खनन किसी भी किमत में बर्दास्त नहीं है ,अगर अवैध खनन में लिप्त वाहन पकड़ा गया तो सिजिंग की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पकड़े गए ट्रैक्टर की स्वामी का पता लगाया जा रहा है।उधर कई दिनों से सुस्त बड़े विभाग के सख्ती के तेवर देखते हुए खननकर्ताओं में हड़कंप व्याप्त है।जनचर्चा है कि उक्त टैक्टर रामलोचन की है।








