मिडिया साथी का खबर का असर :26 मुसहर परिवारों को तहसीलदार ने बांटे खाद्य सामग्री।

मिडिया साथी का खबर का असर :26 मुसहर परिवारों को तहसीलदार ने बांटे खाद्य सामग्री।

खजुरी में 23 व जोरुखाड़ में 3 परिवारों को सौंपा गया राशन।

डीएम एसराज लिंगम के निर्देश पर तहसील प्रसाशन ने खानाबदोशी की जिंदगी जी रहे लोगों की सुधी
दुद्धी। जिले के डीएम एसराज लिंगम के निर्देश पर खानाबदोश की जिंदगी गुजर बसर कर रहें मुसहर जाति के कुल 26 परिवारों को तहसील प्रशासन की ओर से पहुँचे तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा ने आज खाद्य सामग्री वितरित किया। जिसे पाकर मुसहर लोग फुले नही समाये,उन्होंने इस नेक सराहनीय पहल के लिए सरकार सहित  जिला व तहसील प्रसाशन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
 आज शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे अपनी तंगहाली में गुजर बसर कर रहे खजुरी गांव के मुसहर बस्ती में जब तहसीलदार की गाड़ी जाकर कर रुकी तो बस्ती के लोग सहम गए।लेकिन गाड़ी से उतरे तहसीलदार के हाथों में नए झोले में कुछ सामान होने की ललक में मुसहर प्रजाति के लोग खुश हो गए।तहसीलदार ब्रजेश वर्मा ने प्रत्येक परिवारों को  खाद्य सामग्री पकड़ाते हुए कहा कि सरकार ने आपके लिए यह खाद्य सामग्री भेजा है,जिसे पकाकर आप अपने परिवार में भोजन ग्रहण कराइयेगा।
तहसीलदार श्री वर्मा ने  जिला प्रसाशन के निर्देशानुसार  प्रत्येक परिवार को 5 किलो आटा, 5 किलो चावल , 1 अरहर दाल , 2 किलो आलू, आधा किलो प्याज , 1 लीटर सरसो का तेल , 1 किलो नमक , 1 पैकेट सब्जी मसाला और 1 पैकेट माचिस  सौंपा जिसे पाकर मुसहर प्रजाति के लोग फुले नहीं समाये।इसके बाद वे विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरुखाड़ में 3 मुसहर परिवारों को खाद्य सामग्री पहुँचाने निकल लिए।इस मौके पर हल्का लेखपाल रेशमा के साथ प्रधान प्रतिनिधि रत्नेश कुमार मौजूद रहे।