राहगीरों के मदद में आगे आये सामाजिक कार्यकर्ता, देर रात्रि तक कराया भोजन....पढ़े पूरी खबर वायरल न्यूज़ पर

12 बजे रात्रि तक राहगीरों को भोजन कराते रहे सामाजिक,धार्मिक,राजनीति संगठनों के लोग..

दुद्धी : कल रात श्रीराम कृष्ण मिशन मठ के द्वारा आलोक जायसवाल(प्रखण्ड संयोजक बजरंग दल),के सूचना पर लगभग 12 बजे रात तक दूसरे राज्यो से  काम कर झारखंड के नगर,गढ़वा,लातेहार,पलामू की ओर लौट रहे लोगो को डॉ० हर्षवर्धन प्रजापति ,राजेश्वर प्रसाद राजू बाबू  के सहयोग से लगभग 90 लोगो भोजन कराया गया व फल वितरित किया गया !! इस दौरान रामपाल जौहरी एडवोकेट,विवेक मोहन ,मनीष जायसवाल,अनुराग अग्रहरी, सोनू जायसवाल,ने अपना भरपूर सहयोग देते हुए रहवासियों को भोजन कराया ।