जिलाधिकारी के निर्देशों को धता बता जिम्मेदार करा रहे दुद्धी अमवार मार्ग पर ओवरलोड रेत का परिवहन,उठे सवाल

-छत्तीसगढ़ के त्रिशूली बॉर्डर से यूपी के मनरुटोला- सागोबांध – लीलासी के रास्ते बघाडू के लंगड़ी मोड़ निकल रहा।
-ग्रामीणों के लिए चलने के लिए बनाई गई संपर्क मार्ग कथित खनन माफियाओं के लिए तस्करी का रास्ता।

दुद्धी। जिलाधिकारी बाद बार अधीनस्थों को ओवरलोडिंग को रोकने के लिए निर्देश जारी करने के बाद भी जिम्मेदार उनके निर्देशो को दरकिनार कर ओवरलोड तथा फर्जी परमिट पर रेत का परिवहन करा रहे है।ये ओवलोड गिट्टी व रेत से भरे हाइबा कनहर कच्ची बांध की पिचिंग करा रही कंपनी को आपूर्ति कर रहे है।इस खेल से यूपी सरकार को कोई भी राजस्व नही मिल रहा सिर्फ हाल फिलहाल में बनाई गई सड़के खराब हो रही है।सूत्र बताते है कि रास्ते मे पड़ने वाले सभी चौकी और थाना सेट है वहीं वन विभाग का फरेस्टगॉर्ड आकर हाइबा स्वामियों से मिलता हुआ कभी देखा जा सकता है।दिन रात ओवरलोड हाइबा के परिवहन से हो रहे आवाज ग्रामीण सो नही पा रहे है
ग्रामीणों का कहना है कि एसपी प्रभाकर चौधरी के जाते ही सबकुछ बदल गया क्षेत्र में खननकर्ता सक्रिय हो गए है और अवैध खनिज व रेत का खेल बढ़ गया है।आदिवासी नेता दीवान सिंह , राजनाथ , भकोशन आदि ने कहा कि अगर प्रशासन इस पर रोक नही लगाती हो आगामी तहसील दिवस में इसके लिए प्रदर्शन करेंगे
इन दिनों छत्तीसगढ़ के त्रिशूली से यूपी के मनरुटोला -सागोबांध- लीलासी मार्ग होते हुए कोतवाली क्षेत्र के बघाडू ओवरलोड व फर्जी प्रपत्रों पर रेत व गिट्टी लाकर कच्ची बांध पर अपुरतो दे रहे है इस समय कार्य मे लगे तस्करों का रातों रात करोड़पति बनने का सपना साकार कर रहा है।