सासाराम,बिहार : स्वच्छ भारत अभियान की शुरुवात भले ही प्रधानमंत्री के द्वारा की गयी थी लेकिन ये योजना धरातल पर नही दिख रही रोहतास जिले के सासाराम में चौक बाजार से लेके पुरे सासाराम में हर जगह गन्दगी का अम्बार, कूड़ा दिख रहा है यहाँ वहा रोड पर हर जगह कूड़ा पटा पड़ा है चौक बाजार के पास कई दिन से पड़े कूड़े को देख आस पास के लोगो का कहना है कि यहाँ साफ़ सफाई जल्दी नही होती ये कूड़ा , गंदगी कब तक यहा रहेगा ये भगवान भरोसे है पैदल आने जाने वाले राहगीरों को इन कूडो पर से चल के जाना पड़ता है ऊपर से इन कूड़ो से उठ रहे दुर्गंध की मार भी सहना पड़ रहा है अगर ऐसा ही हाल रहा तो कई लोग भयंकर बीमारी की चपेट में आ जायेंगे ! यहा के लोगो ने उच्चधिकारियों से साफ़ सफाई नियमित रूप से की जाने की मांग की है







