➥2 विंढमगंज रेंज के औराडण्डी तथा 1 दुद्धी के जाबर दुद्धी मार्ग से 1 पिपराडीह से पकड़ा।
➥चार ट्रैक्टरों में 2 की सिजिंग 2 का केस कटा, मची खलबली।
दुद्धी।मंडलीय उड़ाका दल की गश्त करती टीम ने रेनुकूट वन प्रभाग के अंतर्गत अवैध खनन में लिप्त कुल तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा,वहीं दुद्धी रेंज की टीम ने पिपरडीह कनहर नदी से अवैध रेत का वन मार्ग से परिवहन में लिप्त एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया।पकड़े गए चारों ट्रैक्टर में विंढमगंज रेंज से पकड़े गए दो ट्रैक्टरों का केस काट दिया गया वहीं दुद्धी रेंज से पकड़े गए दो ट्रैक्टरों पर सिजिंग कार्रवाई करते हुए सीजर रिपोर्ट मुंसफ को भेज दी गयी।
मंडलीय उड़ाका दल के प्रभारी / एसडीओ पिपरी मनमोहन मिश्रा कल दिन में गश्त पर थे,वे कोन से होते हुए दुद्धी आ रहे थे कि दुरह वन क्षेत्रों में वन संपदाओं हाल जानने विंढमगंज रेंज के करहिया की ओर रवाना हुए।कि इतने में करहिया मार्ग पर औराडण्डी के समीप दोपहर में दो ट्रैक्टर अवैध बालू लेकर आते दिखे जिन्हें रुकवाने पर चालक भाग खड़े हुए।ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए उन्होंने प्रधान को सुपुर्द कर दिया और दोनों ट्रैक्टरों पर केस काटने के निर्देश रेंज अफसर विजेंद्र श्रीवास्तव को दे दिए।श्री श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों ट्रैक्टरों पर केस काट दिया गया है।
वहीं आज सोमवार की सुबह 5 बजे टीम गश्त पर थी जाबर दुद्धी मार्ग पर अवैध रेत का परिवहन कर रहें एक ट्रैक्टर दिखाई दिया रुकवाने पर चालक रेत का आवश्यक प्रपत्र नहीं दिखा सका और भाग खड़ा हुआ।उक्त ट्रैक्टर को मंडलीय टीम ने दुद्धी रेंज को सुपुर्द कर कार्रवाई हेतु निर्देशित कर दिया।
दुद्धी रेंज की टीम ने पिपरडीह से अवैध रेत का परिवहन कर रहें एक ट्रैक्टर को शनिवार को धर दबोचा था।रेंजर आरपी चौहान ने बताया कि दुद्धी रेंज से पकड़ी गई दोनों ट्रैक्टरों की सीजर कार्रवाई मुंसफ कोर्ट को भेज दी गयी है।
बता दे कि वन विभाग की इस कारवाई से खननकर्ताओं में हड़कंप व्यापत है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टीम थोड़ी से रणनीति के तहत काम करती से 6 ट्रैक्टर पकड़ लिए जाते,जो भाग खड़े हुए।

News Credit : PDR News Sonbhadra