रेनुकूट नगरपंचायत के उपचुनाव में गड़बड़ी फैलाई तो होगी कार्यवाही

(Viral News Live) Sonbhadra, Uttar Pradesh
दुद्धी ।उपजिलाधिकारी सुशील कुमार यादव ने कहा है कि रेनुकूट नगरपंचायत के हो रहे उपचुनाव में कोई भी गड़बड़ी अराजकता उन्माद करने की कोशिश करेगा तो उनके विरुद्ध प्रशासन सख्त कार्रवाई करेंगा ।उन्होंने कहा कि पूरे तहसील क्षेत्र में धारा 144 लागू है इसमें कोई भी व्यक्ति गोल बंद होकर चार से अधिक  एकत्र होंगे तो ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जायेगी ।उपजिलाधिकारी ने सम्बन्धित प्रत्याशियों से अपील किया है  कि चुनाव आचार संहिता का अनुपालन करते हुए शांति व्यवस्था बनाकर प्रत्याशी चुनाव का प्रचार प्रसार करें ।चुनाव के दौरान प्रत्याशी या किसी समर्थक के द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किया जाता है तो ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई किया जायेगा।सीओ पिपरी ने कहा है कि चुनाव के दौरान कोई व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश और खिलवाड़ करेगा तो ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए सीधे जेल भेजा जायेगा ।