छः उपाध्यक्ष,पाँच मंत्री,एक कोषाध्यक्ष सहित दो महामन्त्री के नामों की हुई घोषणा
दुद्धी-सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जनपद सोनभद्र के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने दुद्धी मण्डल के कार्यकारिणी का गठन कर नामित पदाधिकारियों के नामो की घोषणा कर दी है। दुद्धी मण्डल के कार्यकारिणी में छः उपाध्यक्ष, छः मंत्री,एक कोषाध्यक्ष सहित दो लोगों को महामन्त्री नियुक्त किया गया है।
दुद्धी मण्डल पदाधिकारियों में मनोज सिंह बबलू मण्डल अध्यक्ष, मनोज तिवारी, दीपक शाह,राहुल अग्रहरि एड०,सुभेष मौर्या, धनन्जय रावत व सूरजदेव प्रसाद मण्डल उपाध्यक्ष, गोरख अग्रहरि, अंशुमान रॉय, संजू तिवारी,प्रमिला देवी,सुमित्रा पनिका मण्डल मन्त्री, कोषाध्यक्ष अरुण साहनी तथा प्रेमनारायण सिंह मोनू एवं मनीष जायसवाल मण्डल महामंत्री नियुक्त किये गये हैं। मण्डल मंत्री का एक पद रिक्त रखा गया है।







