तहसील प्रसाशन को ओर से नगर पंचायत दुद्धी के चयनित पात्रों में वितरित किये गए 150 कम्बल।



दुद्धी। स्थानीय क़स्बा स्थित नगर पंचायत कार्यालय पर तहसील प्रसाशन की ओर से नगर पंचायत दुद्धी के सभी वार्डो से चयनित 150 पात्रों को कम्बल वितरित किये गए।कम्बल वितरित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि व इओ भारत सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सौगात उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से आपको मुहैया कराई जा रही है यह ठंड से बचने में आपको मदद प्रदान करेगी।
कम्बल पाकर नगरवासियों के चेहरे प्रसन्न नजर आए।
इस मौके पर कानूनगो मनेही राम, लेखपाल अनिल कुमार मौर्या, ,सभासद धनन्जय रावत, सुधीर कुमार, सोनू खान, धीरज जायसवाल, अरुण जौहरी, गोपाल जौहरी, अंजना, पुष्पा देवी के साथ अन्य सभासद सहित नगर पंचायत के कर्मचारीगण मौजूद रहे ।