ग्राम धनौरा में ठंड से बचने हेतु अतिवृद्धजनों को नायब तहसीलदार दुद्धी ने वितरण किये 100 कंबल

ग्राम धनौरा में ठंड से बचने हेतु अतिवृद्धजनों को नायब तहसीलदार दुद्धी ने वितरण किये 100 कंबल

(दुद्धी/सोनभद्र)आज नववर्ष के दिन भीषण ठंड गलन से बचने को देखते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र के निर्देशानुसार आज नायब तहसीलदार दुद्धी  सूर्यबली मौर्या के  द्वारा ग्राम धनौरा व पिपराही में अतिवृद्ध लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया गया । जिसे पाकर वृद्ध जनों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी ।।इस  मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल रामप्रकाश चौहान व राजस्व निरीक्षक दुद्धी मनेही राम व आशुतोष जौहरी ,मोहम्मद जाहिद आदि मौजूद रहे ।