सासाराम : Women Empowerment Campaign के तहत जन जागरूकता अभियान

सासाराम: देश में हो रहे महिलाओं के अत्याचार रेप और जलाकर हत्या कर देने के खिलाफ मानवाधिकार महासंघ समाधान प्रकोष्ठ ने Women empowerment campaignके तहत जन जागरूकता अभियान की शुरुआत किया गया है।जो ईस अभियान का आज चौथा दिन नगर परिषद श्रेत्र के वार्ड नंबर 37.मे पुर्व वार्ड पार्षद श्री बिनोद कुमार के अध्यक्षा में जागरूकता अभियान की गई।ईस कार्यक्रम में यूवाओ को किसी भी धार्मिक शब्द का भड़काऊ भाषण और बिना समझे बुझे सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट का शेयर नहीं करने। अफवाह पर ध्यान नहीं देना और ग़लत कामों में दोस्तों को साथ नहीं देने के लिए सावधान किया गया। तथा गार्जियन को यह भी बताया गया की छोटे-छोटे बच्चों को स्कुल छोड़ने के लिए जिस तरह अभिवाहक जातें हैं। ठीक उसी तरह कोचिंग या कालेज छोड़ने के लिए भी अभिवाहक छोड़ने जाएं और अपने बच्चों पर हर तरह का निगरानी की जाए भारतीय संस्कृति के अनुसार पहनावा ओढ़ावा पर भी विषेश ध्यान देने की जरूरत है।ईस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक संजय कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव निरंजन कुमार, सनोज कुमार सूर्य, वार्ड अध्यक्ष राजेश साह, विष्णु कुमार सिंह,सरदार मनीष सिंह इत्यादि मौजूद थे।