हैदराबाद। हैदराबाद गैंगरेप मामले के चारों आरोपियों को पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया। बताया जा रहा है कि पुलिस चारों आरोपियों को सीन रिक्रिएट करने के लिए मौके पर ले गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने फरार होने का प्रयास किया और पुलिस ने उन्हें मार गिराया।
जहां की थी दरिंदगी, वहीं हुआ एनकाउंटर : पुलिस ने आरोपियों को उसी जगह पर मार गिराया जहां आरोपियों ने महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया था।
निर्भया की मां ने जताई खुशी : हैदराबाद एनकाउंटर में आरोपियों के मारे जाने पर निर्भया की मां ने खुशी जताई। सोशल मीडिया पर लोग हैदराबाद पुलिस को बधाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक से 29 नवंबर की रात शहर के बाहरी इलाके में 4 लोगों ने बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। मामले के चारों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।