सासाराम : गरीबों में रजाई,कम्बल बाँट मनाया बेटी आराध्या का जन्मदिन

★मानवाधिकार महासंघ समाधान प्रकोष्ठ ने दिया एक महत्वपूर्ण संदेश।
★कड़ाके के ठंड में दिया गरीबों को राहत।
★आराध्या कौर के जन्मदिन पर हुआ यह आयोजन।
★असहाय गरीबों ने आराध्या को दिया दुआ, आशीर्वाद 
★गरीबों की दुआ और आशीर्वाद कभी खाली नहीं जाता।
सासाराम: मानवाधिकार महासंघ समाधान प्रकोष्ठ के बैनर तले जानी बाजार गुरुद्वारा रोड के स्वर्गीय कीमन सिंह के सुपुत्र सरदार रंजीत सिंह उर्फ टिंकू सिंह की सुपुत्री आराध्या कौर के  जन्मदिन पर यह कार्यक्रम किया गया। रंजीत सिंह ने अपने बेटी के जन्मदिन गरीबों के साथ मनाया, अपने बेटी के जन्मदिन के अवसर पर गरीबों को इस ठंड में कम्बल , रजाई बॉट व मिठाई खिला कर मनायी ।
इस प्रकार से जन्मदिन मानते देख काफी लोगो ने इस तरीके को प्रशंसा की । 
वही मानवाधिकार महासंघ के लोगो ने कहा कि इस इस तरीके से जन्मदिन को मना कर व गरीबों में ठंड के दिन में गर्म कपड़े, रजाई, कम्बल बॉट कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है इससे गरीबों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है इन गरीबों की दुआएं, आशीर्वाद आपके बेटी को मिला बहुत ही अच्छी बात है