तहसीलदार व चेयरमैन ने अन्य अतिथियों सहित किया भगवान का पंचोपचार पूजन
दुद्धी(सोनभद्र),स्थानीय तहसील परिषर में श्री रासलीला आयोजन समिति दुद्धी के तत्वावधान में आयोजित श्री रासलीला का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि तहसीलदार ब्रजेश वर्मा,विशिष्ट अतिथि डॉ राजकिशोर सिंह, मुख्य संरक्षक चेयरमैन दुद्धी राजकुमार अग्रहरि,वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेमशंकर मिश्रा,डॉ रामजीत यादव एसो० प्रोफेसर, समिति के संरक्षक श्यामनारायण आढती,भोला बाबू आढती,अछैवर नाथ आढ़ती,रविन्द्र
जायसवाल,कन्हैयालाल अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता, कमल कुमार कानू, रामेश्वर रॉय, कुलभूषण पाण्डेय एड,आलोक अग्रहरि, अध्यक्ष त्रिलोक नाथ सोनी,संयोजक श्यामसुंदर अग्रहरि ने अन्य उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ भगवान का पूजन कर किया।
सभी ने भगवान का पंचोपचार पूजन किया।इसके बाद समिति के संरक्षक डॉ राजकिशोर सिंह ने अपने संबोधन में प्रभु से सभी के लिए मंगल की कामना की।
रासलीला के मंचन के क्रम में गुरुवार नृत्यरास लीला का दर्शन हुआ। मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म की लीला का दर्शन होगा।
उद्घाटन समारोह में उपरोक्त अतिथियों के साथ प्रियेश,मोनू भोजवाल,सोनू जायसवाल, मनीष जायसवाल, कृष्ण कुमार,गोबिंद जी,उमेश चन्द,पीयूष एड०,रुदन,राकेश बड़का,कोषागार प्रभारी तिवारी जी,राजू बाबू,डॉ बंगाली सहित तमाम श्रद्धालु गण उपस्थित रहे। श्री रासलीला उद्घाटन समारोह का संचालन आलोक अग्रहरि महामंत्री श्री रामलीला कमेटी ने किया।







