खलियारी – सोनभद्र – रायपुर थाना क्षेत्र के पनिकप खूर्द गांव में रविवार की शाम 5 बजे एक शव को जलाने से रोक दिऐ जाने सै दो पक्षों में विवाद हो गया।एक पक्ष ने घटना की सूचना डायल 100 को दी।सूचना पाकर मौके पर पहुची 100 डायल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना रायपुर को सूचना दी।अपने हमराहीयों के साथ मौके पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक थाना रायपुर ने कहा कि परम्परागत तौर से शव का दाह संस्कार जिस स्थान पर होता है वहीं पर यह भी शव जलेगा।इस प्रकरण में गांव के गोपाल का कहना था की हमारे खतौनी में गांव के शवो को जलाया जाता है जो गलत है क्योंकि गांव की मुर्दावली (शव जलाने का स्थान) लेखपाल ने नापकर दूसरे जगह सबको बता दिया है, फिर भी लोग हमारे जमीन पर शव जला रहें है।वहीं ग्रामीणों का कहना था कि हम लोग अपने होश से ही गांव के शवो को गोपाल के ही खेत में जलाते चले आ रहें हैं और लेखपाल जिस स्थान को मुर्दावली बता रहें है वह स्थान गांव की बस्ती के बीच में स्थित है जहा शव को जलाना सम्भव नहीं है।सब कुछ सुनने के बाद कमलेश पाल प्रभारी निरीक्षक थाना रायपुर ने परम्परागत स्थान पर शव को जलवाया और गोपाल को कहा कि आप राजस्व विभाग से मिलकर अपने जमीन का पैमाईस कराकर इस स्थान पर शव को न जलाने के लिऐ आदेश राजस्व अधिकारी से ले आओ उसके बाद शव जलाने की प्रक्रिया को इस स्थान पर रोक लगा दी जाऐगी, तब जाकर मामला शांत हुआ और शव का अंतिम संस्कार किया गया।








