दुद्धी। कस्बे के बैंकों में आये दिन बैंक की लिंक फेल होना आम बात है।जिससे काफी दूर से पैसे निकालने और जमा करने वाले ग्रामीणों को निराशा हाथ लगती रहती है।
क़स्बा स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा दुद्धी का लिंक पिछले दो दिनों से फेल है और उपभोक्ता बैंक आकर परेशान हाल में वापस जा रहे है।लिंक फेल होने से पिछले दो दिनों से उपभोक्ता परेशान है और उनका लेन देन प्रभावित हो रहा है।जब दो बजे बैंक की शाखा की पड़ताल की गई तो ग्राहकों की स्थिति नदारद दिखी और जो दिखे वे बैंक कक लिंक की बाट जोहते दिखे।इस दरमियान बैंक मैनेजर बैंक में नही मिले।शाम सवा चार बजे लिंक के बावत बैंक मैनेजर नितिन कुमार से सेलफोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने लिंक को पिछले दो दिनों से फेल होना बताया कहा कि एयरटेल का नेटवर्क खराब होने से समस्या आयी है इंजीनियर ब्रांच में आये है संभवत आज इसे ठीक कर लिया जाएगा।शाम 4 :44 मिनट पर लिंक ठीक होने की उन्होंने पुष्टि की।कहा कि कल से लेन देन शुरू रहेगा।