घोरावल – सोनभद्र – कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर बीते चौबीस घंटों में विषैले जंतुओं के काटने से पांच लोगों की हालत गंभीर हो गई।जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कर्री बरांव निवासी विनोद कुमार (36) पुत्र बुधिराम रविवार सुबह अपने खेत में मिर्च तोड़ रहा था।उसी दौरान उसके पैर में किसी विषैले सर्प ने डस लियाग।डीबर निवासी प्रद्युम्न कुमार गुप्ता (3) पुत्र राकेश कुमार को शनिवार को देर शाम घर के बाहर खेलते समय किसी विषैले जंतु ने हांथ में काट लिया।खुटहा निवासी ममता देवी (21) पत्नी आलोक कुमार शनिवार देर शाम अपने बच्चे की मालिश कर रही थी।उसी दौरान ममता की कमर में सर्प ने डस लिया।औराही निवासी चमेली देवी (45) पत्नी दशमी को खेत से पुआल लाते समय रास्ते में एक सांप ने काट लिया। कंचा निवासी संजना (5) पुत्री कमलेश को शनिवार को पेड़ पर खेलते समय किसी सांप ने डस लिया।सभी सर्पदंश पीड़ितों को ख़िरीहिटा गांव में जड़ी बूटियों से उपचार करने वाले वैद्य देवधारी की कुटिया में भरती कराया गया।








