रेणुकूट : चाचा कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति

रेनुकूट/सोनभद्: रेणुकूट चौकी क्षेत्र में आज दिनांक 24,11, 2019,को समय करीब 12 बजे  शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लगभग 12 बजे दुकान के अंदर से आग की लपटें उठते देख राहगीरों ने शोर मचाया।कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चाचा कॉलोनी के वार्ड नंबर 11 का सभासद नवसाद, और वार्ड नंबर 6 का सभासद नंदकिशोर गुप्ता के अलावा आसपास के पड़ोसियों के द्वारा अथक प्रयास के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस घटना के दौरान दुकान मालिक अनिल पाठक का कहना है कि दुकान में भरी किराना के सामान जलकर  खाक हो गया पीड़ित दुकानदार ने इस घटना में  करीबन लाखों की क्षति बताया है।