दुद्धी ।ब्रिटिश हुक़ूमत से बने उपकोषागर दुद्धी पर करीब महीने भर से आफिस पर ताला लटकने से स्टाम्प बेन्ड्रो व वादकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं ।दुद्धी कोषागार से स्टाम्प बेन्ड्रो को न तो स्टाम्प मिल रहा है और न्यायालय से सम्बंधित टिकट भी नहीं मिल पा रहे है जिसके चलते लोग ख़ासे परेशान हाल है ।कोषागार के बंद होने से सरकारी व अर्धसरकारी कोषागर से सम्बंधित कार्य आदि नही हो पारहे हैं ।दुद्धी बार संघ अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय ,सिविल बार संघ अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि उपकोषागार के बंद होने से लोग परेशान हाल है वही शासन और जिला प्रशासन इस मामले में चुप्पी साधे हुए है आम जनमानस इस समस्याओं और परेशानियों से जूझ रहे है और शासन प्रशासन खामोश पड़ी हुई है ।स्टाम्प बेन्ड्रो को स्टाम्प व न्यायालय से सम्बंधित टिकट लेने के लिए 80 किमी दूर जिला मुख्यालय आना जाना पड़ रहा है इससे उनका पूरा दिन समय स्टाम्प लाने लेजाने में लग जा रहा है इसके साथ आर्थिक परेशानियों और क्षति उठानी पड़ रही हैं ।अधिवक्ताओं ने चेतावनी दिया है कि अगर शीघ्र उपकोषागर को चालू नही किया गया तो बृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे ।








